मुनस्यारी

*हिमनगरी में किंग कोबरा के दर्शन*


मुनस्यारी – सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ जिले में 2200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पर्यटन स्थल मुनस्यारी में सबसे जहरीला माने जाने वाला किंग कोबरा दिखाई दिया है, रविवार को मुनस्यारी नंदा देवी मार्ग के पास गधेरे में लगभग 6 फिट लंबा साफ दिखाई दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर दिया। स्थानीय निवासी हीरा चिराल ने बताया मुनस्यारी में कभी कभार छोटे साफ दिखाई देते है, इस तरह का साफ क्षेत्र में पहली बार दिखाई दिया है। जानकारों ने बताया की किंग कोबरा अक्सर गरम इलाकों में पाया जाता है। लेकिन आज हिमनगरी मुनस्यारी में किंग कोबरा का दिखाई देना शोध का विषय है। वहीं वन विभाग द्वारा किंग कोबरा की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी के ग्राम तल्ला भदेली में एक दुकान नदी में समाई जिले में 27 मोटर मार्ग बंद खतरे की जद में आ रहे 23 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

 

To Top