हल्द्वानी

सरकार के अथक प्रयासों से महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में जय मां शारदा जनकल्याण समिति ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। समिति की अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि की समिति द्वारा सिलाई बुनाई के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है  उनका हम लाभ ले रहे है। इस कार्य से  ना केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे अपने परिवारों का पालन पोषण करने के साथ रोजगार भी प्राप्त कर रही है।

 इस पहल से जुड़ी महिलाएं अब खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर रही है। जिसका परिणाम है, कि महिलाएं घर से बाहर निकलने के बजाय घर पर ही अच्छा काम करके अपनी आजीविका कमा रही है।  

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय एवं बेस चिकित्सालय तथा मोस्टामानू में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज स्थल का स्थलीय निरीक्षण

राज्य सरकार का ये प्रयास ना केवल महिलाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना मुनस्यारी पुलिस ने मारपीट व 1,30,000/- रुपये की लूट करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूटी हुई धनराशि की बरामद

इन महिलाओं की मेहनत और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर अवसर और सही मार्गदर्शन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती है। समिति की अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है। और आगे भी इस प्रकार की योजना और मार्गदर्शन के लिए सरकार से गुजारिश की है।

To Top