हल्द्वानी

पनियाली में बाघ के हमले से महिला की मौत पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

हल्द्वानी/नैनीताल। पनियाली (फतेहपुर वन क्षेत्र) में  कमला फ़र्त्याल की बाघ के हमले में हुई दुखद मृत्यु पर अजय भट्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सांसद अजय भट्ट ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वन विभाग के डीएफओ से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  कल्पवृक्ष च्यूरा जड़ से लेकर पत्ती तक गुणकारी

उन्होंने संबंधित क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और संभावित खतरे वाले स्थानों पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को घर से भगाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाय।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश गुरुरानी की पहल पर नवदंपति ने सात फेरों के बाद रोपा परिणय पौध

To Top