डीडीहाट

कोतवाली डीडीहाट चीता पुलिस द्वारा बाजार में खोया हुआ मोबाईल सम्बन्धित को लौटाकर दिया मानवता का परिचय

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनाँक 23.06.2021 को कोतवाली डीडीहाट चीता पुलिस में नियुक्त कानि0 अमित कुमार व पी0आर0डी0 कमल राम को ड्यूटी के दौरान बाजार में एक मोबाईल फोन पड़ा मिला।

ड्यूटी में नियुक्त दोनों कर्मियों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाईल में परिचित के नम्बर को कॉल किया तो उक्त मोबाईल ममता पत्नी त्रिभुवन मेहता निवासी नारायण नगर अस्कोट पिथौरागढ़ का होना ज्ञात हुआ,

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई।

जिस पर मोबाईल स्वामी को कोतवाली डीडीहाट में बुलाकर उक्त मोबाईल फोन को उनके सुपुर्द किया गया । महिला द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जनपद के दिव्यांग व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश किये जारी

To Top