धारचूला

सीमान्त जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्रों के लिए सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामन्त ने मोबाइल एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पिथौरागढ़ – सीमान्त जनपद में धारचूला मुनस्यारी सहित  उच्च हिमालयी क्षेत्र के माइग्रेशन गावों को घर के पास मोबाइल एटीएम की सुविधा देने के लिए पिथौरागढ़ जनपद  में सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामन्त ने उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी ,व्यास घाटी,चौंदास घाटी से लगे गांवों के ग्रामीणों के लिए मोबाइल एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है।

अध्यक्ष मनोज सामन्त ने कहा कि मोबाइल एटीएम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो अपने घर से दूर जाए बिना घर पर ही एटीएम की सुविधा से नकदी निकासी व जमा कर सकेंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए ग्रामीण इलाकों के लिए सहकारी बैंक ने बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरिला मन्दिर थल में हुई चोरी का थाना थल पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर खुलाशा करते हुए 01 अभियुक्त को मय चोरी हुए सामान के साथ किया गिरफ्तार, 01 की तलाश जारी

जिससे ग्रामीणों को माइग्रेशन के दौरान भी लोग नकदी जमा व निकासी कर सकते है। इसके लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मनोहर सिंह भण्डारी ने कहा कि एक मोबाइल एटीएम वैन पहले से ही लोगों को सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने नगद रूपयों व सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तार

ग्रामीणों को कोविड महामारी के संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा और घर बैठे बैंक सुविधा का लाभ मिलेगा जिससे दूर दराज के ग्रामीणों का बैंक का काम घर बैठे हो जाएगा।

To Top