क्राइम

एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 18.10 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

जिस क्रम में दिनांक- 07.02.2023 को उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी0 एवं उ0नि0 बसन्त पंत, कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रोडवेज वर्कशॉप से आगे कुमौड़ रोड पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर नाम-पता पूछा गया तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मनोज सिंह महर पुत्र नारायण सिंह महर, उम्र- 31 वर्ष, निवासी- ग्राम बल्याऊँ थाना थल जिला पिथौरागढ़, हाल निवासी- तिलढुकरी पिथौरागढ़ बताया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी जीन्स की जेब से एक पन्नी के अन्दर से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक को इलेक्ट्रानिक तराजू में तोलने पर इसका वजन 18.10 ग्राम निकला। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ जीआईसी सुगौली मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

पुलिस टीम में उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 बसन्त पंत- कोतवाली पिथौरागढ़, का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0, का0 ध्रुव सिंह- एस0ओ0जी0, का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0, का0 कुलदीप प्रसाद-कोत0 पिथौरागढ़, का0 नारायण राम- कोत0 पिथौरागढ़ शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top