क्राइम

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दस हजार के इनामी, मफरूर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़,महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक- 17.12.2022 को एस0ओ0जी0 एव थाना बलुवाकोट/जौलजीबी पुलिस द्वारा […]

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल के आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़,महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक- 17.12.2022 को एस0ओ0जी0 एव थाना बलुवाकोट/जौलजीबी पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 10,000/- रु0 के इनामी मफरुर अभियुक्त वीर बहादुर उर्फ बिन्दु पुत्र कल्याण राम, निवासी- निकट बल्लासेर बैण्ड बलुवाकोट जिला पिथौरागढ़ को गागरा, शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त वीर बहादुर उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 363/366 भा0द0वि0 एवं थाना मुनस्यारी में धारा- 363 भा0द0वि0 के अभियोग दर्ज हैं, जिस पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मफरुर घोषित कर स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी- श्री अशोक कुमार, उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, उ0नि0 शंकर सिंह- एस0ओ0जी0, उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल, हे0 कानि0 मोहन चन्द्र- थाना बलुवाकोट, का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0, का0 गोविन्द सिंह- एस0ओ0जी0, का0 कमल तुलेरा- सर्विलांस सैल, का0 सतीश चन्द्र- थाना बलुवाकोट, का0 का0 महेश सिंह, होमगार्ड देवेन्द्र सिंह शामिल रहे।

To Top