कोविड 19

*मुनस्यारी विकास खण्ड में बेस्ट फ्रंट लाइन वर्करों को किया जाएगा सम्मानित जगत मर्तोलिया*

मुनस्यारी– जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में टीम भावना से कोविड नियंत्रण के लिए कार्य किया जा रहा है। इस पुनित काम में लगे फ्रंटलाइन वर्करो में सभी अनुकरणीय कार्य कर रहे है। मर्तोलिया ने बताया कि बेस्ट कार्य करने वालो की कहानी के साथ उनका चयन होना है। जीवन में बेस्ट किरदार निभाने वालो की कहानी से लोगो के जीवन की दिशा बदल जाती है।इसलिए सोसायटी फार एक्सन इन हिमालया (सोच) संस्था के सहयोग से हम बेस्ट कहानियां बाहर निकाल कर बेस्ट फ्रंट लाइन वर्करो को सम्मानित करने की योजना बना रहे है। मर्तोलिया ने बताया कि इसके लिए एक उच्च स्तरीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें क्षेत्र प्रमुख भावना देवी, जिला पंचायत सदस्य नाचनी की पुष्षा चन्याल, भूर्तिंग के राजेन्द्र सिंह मेहरा, मदकोट की दीपा पांगती, सरमोली के जगत मर्तोलिया,उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,खंड विकास अधिकारी प्रकाश वर्मा, नोडल अधिकारी/ प्रभारी चिकित्साधिकारी डां चंदोला,ब्लाक कोडिनेटर आशा गंभीर मेहता, , बाल विकास परियोजनाधिकारी कला राना,प्रार्चाय, राजकीय महाविद्यालय,थानाध्यक्ष हेम चन्द्र पंत ,वन विभाग के रेंज अधिकारी लवराज पांगती, जोहार क्लब के संरक्षक केदार सिंह बृजवाल, पत्रकार प्रमोद कुमार द्विवेदी ,महिला समूह की नेहा पांगती को सदस्य बनाया गया है। इस कार्यक्रम के लिए सोच संस्था को आयोजन की जिम्मेदारी सौपी गयी है। संस्था के बैनर तले इस अभिनव प्रयोग से होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारिया शुरु कर दी गई है।

To Top