कोविड 19

कोरोना बुलेटिन 2 जून 2021

देहरादून/ पिथौरागढ़ – कोरोना की रफ्तार उत्तराखण्ड में धीमी पड़ने लगी है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 1003 व्यक्ति पॉजिटिव मिले है। वहीं 2778 व्यक्ति स्वस्थ हुए है, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 30 व्यक्तियों की आज मृत्यु हुई है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव 25366 केस है। बुधवार को जनपद पिथौरागढ़ के समस्त केन्द्रों में कुल 1212 एंटीजन तथा 26 त्रुनेट सैम्पल लिए गए। 1212 एंटीजन सैम्पल में 24 तथा 26 त्रुनेट सैम्पल में से 5 कुल 29 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अतिरिक्त जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में से 1893 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से कुल 125 लोग कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुए। बुधवार को जिले में कुल 3131 सैम्पलिंग में से कुल 154 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बुधवार को जिले के समस्त कोविड केअर सेन्टर से कुल 84 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में वर्तमान तक कुल 138 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। बुधवार को जिले में समस्त कोविड केअर सेन्टर में कुल 1607 एक्टिव केस हैं।

To Top