कोविड 19

पिथौरागढ़/ बागेश्वर कोरोना बुलेटिन 10 जून 2021

पिथौरागढ़/ बागेश्वर – गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के समस्त केन्द्रों में कुल 658 एंटीजन तथा 5 त्रुनेट सैम्पल लिए गए। 658 एंटीजन सैम्पल में 11 तथा 5 त्रुनेट सैम्पल में 2, कुल 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में गुरुवार को एक भी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले में कुल 663 सैम्पलिंग में से कुल 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके अनुसार प्रतिशत पॉजीटिविटी दर 1.96 रही गुरुवार को  पिथौरागढ़ जिले के समस्त कोविड  केअर सेन्टर से कुल 51 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में वर्तमान तक कुल 141 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। विगत 6 दिनों से  जिले के किसी भी कोविड केअर सेंटर चिकित्सालय में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। गुरुवार को जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 658 एक्टिव केस हैं।
जनपद बागेश्वर सीएमओ डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि बागेश्वर जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 127 सैंपल भेजे गयें हैं।वर्तमान तक बागेश्वर जिले में 95141सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से वर्तमान तक जनपद में कोरोना के  5942 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5782 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है। शेष 111 संक्रमित मरीजो में से 10 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 101 घर में आईसोलशन में हैं। वर्तमान तक जनपद में 49 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 08 केस आए हैं। तथा 190 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये हैं।
यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 9 अगस्त 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top