गंगोलीहाट

गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में एसएसबी के जवान की डूबने से मौत क्षेत्र में शोक की लहर

पिथौरागढ़ – गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में कल एसएसबी के जवान की डूबन का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी लगते ही बेरीनाग प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश राय और एसडीएम गंगोलीहाट बीएस फोनिया पुलिस टीम के साथ मौक पर पहुंचे।

पुलिस द्वारा जवान की तत्काल खोजबीन जारी कर दी, वहीं SDRF की टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी थी, SDRF की टीम ने घटना स्थल पहुँचते ही जवान को खोजबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम विनोद गोस्वामी ने मोस्टमानू महोत्सव में पहुँचकर पिथौरागढ़ जनपद की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना

बताया जा रहा है देर रात लगभग 11 बजे जवान की शव को एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा जवान के शव को झील से निकला गया जवान के डूबने से परिवार में कोहराम मच है। क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान अपने पीछे पत्नी, लड़की, भाई, माँ को छोड़ गए,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स सम्पन्न, चयनित 300 खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

बताया जा रहा है जवान और उसके साथी लम्केशवरशिव मंदिर पूजा में गए थे लौटते वक्त जवान द्वारा कृत्रिम झील में नहाने की योजना बनाई जवान झील में नहाते वक्त डूबने लगा साथ में गए लोगों द्वारा जवान को बचाने के प्रयास किये लेकिन सभी प्रयास विफल रहे जवान झील में डूब गया। एसएसबी जवान दिनेश सिंह बोरा चाकबोरा निवासी है। जो एसएसबी में हवलदार है। 

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेरीनाग पुलिस, अर्द्धसैनिक बल (एस.एस.बी.) व तहसील प्रशासन ने बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निकाला फ्लैग मार्च, जनता को भयमुक्त होकर चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की गई

बेरीनाग थाना से मिली जानकारी के अनुसार SDRF और पुलिस ने जवान के शव को रात लगभग 11 बजे झील से निकाल लिया गया है पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण करने केे बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

To Top