उत्तराखण्ड

स्कूटर चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना कनालीछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 10.06.2022 को कनालीछीना निवासी लाल सिंह सिरौला द्वारा थाना कनालीछीना में तहरीर दी कि उनका स्कूटर नं. UP03UP 3118 बैंक कनालीछीना के सामने सड़क की ऊपर की तरफ खड़ा था जो रात्रि में कही गुम हो गया है। तहरीर के आधार पर थाना कनालीछीना में धारा 379 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। थानाध्यक्ष कनालीछीना मनोज धौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 22.06.2022 को अभियुक्त आनन्द दिगारी पुत्र हर सिंह दिगारी निवासी कंडाली, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मनोज धौनी- थानाध्यक्ष कनालीछीना,का0 राकेश राणा,का0 दिनेश शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कर्मियों को मिले दो व्यक्तियों के पर्स, सम्बन्धित को लौटाकर निभाया मानवता का फर्ज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top