उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक “अर्थ आवर (Earth Hour)” मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों एवं लाइटों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।
यह कार्यक्रम प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। “अर्थ आवर” अभियान के माध्यम से आमजन को जलवायु परिवर्तन के प्रति सजग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने सभी विभागों, संस्थानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अनावश्यक विद्युत उपयोग बंद कर इस वैश्विक पहल में सहभागी बनें तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी करे।