कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 21 जून 2021

पिथौरागढ़ – जनपद में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार घटने लगे है। सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में कुल 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए।सोमवार को जिले के विभिन्न कोविड केअर सेन्टर से कुल 35 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया।

पिथौरागढ़ जनपद में वर्तमान तक कुल 142 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। सोमवार को जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 169 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में आज 266 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा 134 हुए अनुपस्थित

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0  बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 294 सैंपल भेजे गयें हैं।वर्तमान तक बागेश्वर जनपद से 97945 सैंपल भेजे जा चुकें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर सैल पिथौरागढ़ की तत्परता से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई गयी 49,000 रू की धनराशि

जनपद में वर्तमान तक कोरोना के  6000 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5914 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है। शेष 37 संक्रमित मरीजो में से 05 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 32 होम आईसोलशन में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीरों की भूमि' उत्तराखंड में कारगिल विजय दिवस पर शौर्य को सलाम, सीएम धामी ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संदेश

जनपद में वर्तमान तक 49 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक बागेश्वर जनपद में आज कोरोना के 03 केस आये है। तथा 18 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है।

To Top