उत्तराखण्ड

तीरथ सरकार के 100 दिनों की असफलता पर आप कार्यकर्ता 70 विधानसभाओं में करेंगे प्रदर्शन आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने तीरथ सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने आप कार्यालय सिमलगैर बाजार में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा,प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 100 दिन का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। खत्री ने कहा 10 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के बीच में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर भाजपा ने जब तीरथ सिंह रावत को नया मुख्यमंत्री घोषित किया तो हर कोई हैरान था।

आखिर स्थायी सरकार का वादा करने के बाद भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन क्यों किया। लेकिन बीजेपी ने नेतृत्व परिवर्तन को राज्य हित में बताया लेकिन आज तीरथ सरकार के कार्यकाल में विकास के मुद्दों पर राज्य और भी पीछे चला गया। चाहे कोरोना के खिलाफ लड़ाई हो, अस्पतालों को बेहतर बनाने की बात हो, रोजगार का मुद्दा हो, महंगाई हो, बिजली-पानी हो, विकास के काम हों, हर मोर्चे पर तीरथ सरकार अपने इस कार्यकाल में बुरी तरह फेल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ होली कमेटी ने बैठक कर नशामुक्त होली करने का लिया निर्णय

सुशील ने कहा,10 मार्च को तीरथ सिंह रावत  ने शपथ लेते कहा था वो, प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। लेकिन आज 100 दिन बाद भी वो प्रदेश की जनता का विश्वास नहीं जीत पाए।प्रदेश में कहीं भी नेतृत्व परिवर्तन का असर दिखाई नहीं दे रहा है बल्कि जो अराजकता और नाकामी त्रिवेंद्र राज में मौजूद थी,तीरथ राज में वो कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। डबल इंजन की सरकार केंद्र से राज्यवासियों को वैक्सीन दिलाने में नाकाम साबित हुए, प्रदेश के 50 लाख युवाओं का टीकाकरण नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ऐवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल का जिला पंचायत सभागार में जोरदार स्वागत

जो सीधे तौर पर सरकार प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।सरकार ने अभी तक कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी तक कोई ठोस रणनीतिक नहीं बना पाई है।दूसरी लहर में स्वास्थ महकमे की स्थिति सबके सामने आई हॉस्पिटलों में वेंटिलेटर,ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी के चलते कई लोगों ने जान गवाईं जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से तीरथ सरकार की है। इसके अलावा बेरोजगार सड़कों पर रोजगार के लिए प्रदर्शन करते रहे,उनके कार्यकाल में बेरोजगारी दर 6 गुना बढ़ गई। तीरथ कार्यकाल में महंगाई दर सबसे ज्यादा है। प्रदेश सरकार केंद्र से न वैक्सीन ला पाए और कैंपा के बजट में भी कटौती इनके कार्यकाल में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 66 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 06 वाहन किये सीज

खत्री ने कहा,पहले चार साल तक भाजपा ने प्रदेश की जनता पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के रूप में एक ‘जीरो वर्क’ सीएम को थोपा और उनकी विदाई के बाद ‘जीरो विजन’ वाले तीरथ सिंह रावत को कमाम दे दी। इन 100 दिनों में ही तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र राज के नाकामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।आप प्रवक्ता खत्री ने कहा,तीरथ सरकार की नाकामी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभाओं में विरोध प्रदर्शन करेंगे, तीरथ  सरकार की 100 दिनों की नाकामी को पूरे प्रदेश में जनता तक पहुंचाएंगे।

पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top