उत्तराखण्ड

क्रिकेट (IPL) में सट्टा लगाते हुए 01अभियुक्त को कोतवाली डीडीहाट पुलिस एवं एस0ओ0जी0 ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ एवं क्षेत्राधिकारी डीडीहाट/धारचूला के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा, क्रिकेट (IPL) में जुआ/सट्टा चलाने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में दिनांक- 10.10.2021 को कोतवाली डीडीहाट पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा संयुक्त रुप से चैकिंग/छापेमारी के दौरान अभियुक्त हरीश सिंह बसेड़ा पुत्र लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, निवासी- आदिचौरा, तह0 डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़, को क्रिकेट (IPL) में सट्टा खिलवाते हुए थल रोड, डीडीहाट से गिरफ्तार किया गया।


जिसके पास से 5,500/- रूपये नगद तथा सट्टा लगाने की पर्ची व मोबाईल फोन आदि बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा- 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।       जनपद पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी ।गिरफ्तारी टीम में शामिल  उ0नि0 बसन्त टम्टा, कानि0 चन्दन सिंह, कानि0 रणवीर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऑनलाइन माध्यम से लाइव प्रसारण द्वारा सभी को योग दिवस की शुभकामनायें दी

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top