पिथौरागढ़

यूथ कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने कुंभ मेला में कोरोना की गलत रिपोर्ट देने वालों के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में आज दिनांक 18 जून को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया गया जिसमे कुंभ मेले में हुए कोविड टेस्ट घोटाले की सी.बी.आई  जांच की मांग की गई। महर ने कहा की हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड हाई कोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने जब निर्देश दिए कि चार लाख लोगों की कोविड-19 जांच होगी जो मेले में गए थे। हरिद्वार कुंभ मेले में सरकार की ओर से ज्यादा से ज्यादा कोरोना रैपिड एंटीजन और आरटी पीसीआर टेस्ट कराए गए, जिसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने 9 और कुंभ स्वास्थ्य विभाग ने 11 निजी लेबों के साथ अनुबंध किया।

महर ने कहा हरियाणा की एक  निजी कंपनी ने फर्जीवाड़ा किया जो कुंभ मेला स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध थी। मेला अवधि के दौरान 20 हजार से 40 हजार तक कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए गए घोटाला करने वाली निजी कंपनी ने सरकार से ज्यादा भुगतान पाने के लिए  सैम्पलों की संख्या ज्यादा दिखाई इसके लिए फर्जी आधार कार्डों पर नेगेटिव रिपोर्ट दी गई उसके अलावा एक व्यक्ति के एक से अधिक टेस्ट करके भी नेगेटिव रिपोर्ट थमा दी गई, लेकिन जानकारी मिल रही है की उसके मुताबिक 1 लाख से ज्यादा टेस्टिंग पूरी तरीके से फर्जी है। जिन लोगों की टेस्टिंग की गई उनके नाम फर्जी उनका पता फर्जी उनके फोन नंबर फर्जी और तो और जिस कंपनी ने टेस्टिंग का ठेका लिया उस कंपनी का कॉरपोरेट ऑफिस का जो पता है वह फर्जी पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा मंदिर के पुजारियों/ संरक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

महर ने कहा  हाई कोर्ट के निर्देश के बाद टेस्टिंग के लिए मजबूर सरकार ने ऐसी कंपनियों को ठेका दे दिया जिन कंपनियों ने बिना टेस्टिंग किए सरकार को टेस्टिंग रिपोर्ट  सौंपी और लाखों का भुगतान भी ले लिया,आखिर भाजपा सरकार इतनी गैर जिम्मेदाराना कैसे हो सकती है भाजपा सरकार द्वारा लाखों लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया और सरकारी धन की लूट की गई,

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 15 जुलाई 2021

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा आज युथ कांग्रेस द्वारा इसी घोटाले की सी.बी.आई जांच हेतु महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है और कहा की इस घोटाले में लिप्त दोषियों के खिलाफ कार्यवाही हो। ज्ञापन देने वाली में प्रदेश सचिव करन सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश देवली, शिवम पंत, दीपक सौन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आपदा एवं आपात स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top