पिथौरागढ़

साइबर सैल पिथौरागढ़ की सजगता एवं तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में हजारों की धनराशि कराई गई वापस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन, सुमित पाण्डे के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना प्रभारियों/साइबर सैल व फाइनेन्सियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।


 जिस क्रम में शिकायतकर्ता हीरा सिंह पुत्र श्री केशर सिंह निवासी पय्यपौड़ी बलुवाकोट जिला पिथौरागढ़ द्वारा उनके खाते (डेविड कार्ड) से 24,000/- रु0 की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में दिनांक- 06.03.2022 को NCRB Portal पर शिकायत की गई । जिस पर साइबर सैल पिथौरागढ़ की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात दिनांक 09.03.2022 को शिकायतकर्ता के खाते में 24,000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चौहान की अध्यक्षता में पोस्टल वैलेट की गणना हेतु कार्मिको का किया रेन्डमाइजेशन


साइबर अपराधी नये-नये तरीको के जाल बिछाकर लोगों की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। यदि आप *गूगल पे, फोन- पे, पेटीएम आदि* प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान रहें । जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी की सम्भावनाए भी बढ़ जाती हैं । किसी भी *अनजान कॉल पर विश्वास करके अपने बैंक एकाउन्ट की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें, न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें।

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीगी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें साइबर सैल टीम में उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल,का0 विपिन ओली,का0 मनोज कुमार, म0 का0 गीता पवार शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top