पिथौरागढ़

गंगोलीहाट सिरमोली के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पिथौरागढ़:  गुरुवार को पिथौरागढ़ जनपद के विधानसभा गंगोलीहाट के सरयू नदी में बन रहे खुटानी पावर प्लांट के विरोध में ग्राम सभा सिरसोली के ग्रामीणों और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कुमाऊं मंडल व जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

भीम आर्मी के कुमाऊं संयोजक ने कहा खुटानी पावर प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर से मिलकर खुटानी पॉवर प्लांट द्वारा जो समस्या पैदा हुई है उन पर चर्चा की गई व प्रार्थना पत्र दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विगत दिनों हुई भारी बारिश से जनपद में 11 मार्ग बंद जिलाधिकारी ने समीक्षा कर सभी सड़कों को तत्काल खोले जाने के दिये निर्देश

कुमाऊँ संयोजक ने कहा गुरुवार 30 मार्च 2023 से भीम आर्मी व सिरमोली के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने में बैठ रहे है। कुमाऊँ संयोजक ने कहा खुटानी पावर प्रोजेक्ट द्वारा बनाई गई अवैध सड़क जो ग्रामवासियों के खेतों से बिना परमिशन के बनाई गई है। उन्होंने कहा जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती ग्रामीण आन्दोलन करते रहेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top