पिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और न्यायाधीश सहदेव सिंह के तत्वधान में जेल परिसर, पिथौरागढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी और न्यायाधीश सहदेव सिंह के तत्वधान में जेल परिसर, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदी गृह में बंद कैदियों द्वारा हो रही समस्याओं को न्यायाधीश के समक्ष रखा जिस पर न्यायाधीश सहदेव सिंह ने समस्याओं का समाधान कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

इसके अतिरिक्त कैदियों द्वारा एक दूसरे के साथ किए जा रहे झगड़ों पर न्यायाधीश ने कैदियों को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में झगड़ा ना करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और कैदियों को अच्छा भोजन, नहाने व पीने हेतु गरम पानी आदि उपलब्ध कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  5 सितंबर से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी एपीएस स्कूल में जनपद पिथौरागढ़ एवं चंपावत के आवेदकों की अग्निवीर सेना भर्ती रैली का होगा आयोजन

इस दौरान निरीक्षण में सीनियर सिविल जज विभा यादव, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला आदि उपस्थित रहे।

To Top