पिथौरागढ़

जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या के नेतृत्व में निकाली हर घर तिरंगा जागरूक रैली

पिथौरागढ़: जिले के विण ब्लाक के ग्राम पंचायत गणकोट में बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या के नेतृत्व में प्राइमरी पाठ शाला गणकोट में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में डीपीआरओ ने पंचायत राज से जुड़ी ग्रामीणों को जानकारियां दी गयी, वहीं आर्या ने पंचायत राज संस्थाओं के समस्त कर्मचारी,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक आदि से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने को कहा। बैठक के बाद आर्या के नेतृत्व में हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।

गणकोट में स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों ने जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया गया, उन्होंने ग्रामीणों को 15 अगस्त तक घरों में झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान नीरज कुमार, सहायक पंचायत राज अधिकारी दीपक कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्र प्रकाश जोशी,प्रधानाचार्य मुन्नी नयाल,सहायक अध्यापक नवीन चंद्र जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वैशाली, पूजा, सामाजिक कार्यकर्ता कमल उपाध्याय,पूर्व प्रधान किशन राम,पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य भरत राम, सामाजिक कार्यकर्ता गीता देवी,सुमन देवी,राम प्रसाद गणेश राम, नरेश राम सहित स्कूली छात्र मौजूद रहे।

To Top