पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ गुलदार के हमले से एक और व्यक्ति ने गवाई जान इलाज के दौरान तोड़ा दम

पिथौरागढ़ – जनपद के ग्राम पंचायत गोगना डाकुड़ा में शुक्रवार रात गुलदार के हमले से घायल व्यक्ति की जिला चिकित्सालय में तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई है। सोमवार को मृतक का पीएम हुआ, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पीएम हाउस पहुंचे।

 ग्रामीणों ने कहा बीते शुक्रवार को बसंत तिवारी अपने घर की छत पर सो रहे थे इस दौरान गुलदार ने बसंत तिवारी पर गुलदार ने हमला कर दिया बसंत तिवारी के सिर और कई जगह गंभीर चोट थी। 

यह भी पढ़ें 👉  भैंसकोट नाचनी मोटर मार्ग के स्थान भौलीछीना के निकट वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीरियल जाँच शुरू

बता दे बसंत तिवारी घर पर ही काश्तकारी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे तिवारी अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गए है परिवार को चलाने वाले व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसान क्रेडिट कार्ड से लगभग 25 लाख रूपये का फर्जी लोन कराने के मामले में कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने इस घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की माँग की है

To Top