पिथौरागढ़

सेना के जवान को टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले JCB चालक को थाना जौलजीवी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारदिनांक 04/12/2022 को पय्यापौड़ी निवासी त्रिलोक सिंह ने थाना जौलजीवी में आकर तहरीर दी की उसका पुत्र मनोज खड़ायत को जौलजीवी के पास पिथौरागढ़ से आ रहे एक अज्ञात JCB चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा jcb चालक फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना जौलजीवी में धारा 279/304 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।


पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीवी द्वारा अभियुक्त की त्वरित गिरफ़्तारी हेतु उ0नि0 मोहन बोहरा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी करते हुए दिनांक 23-01-2022 को अभियुक्त दीपक बसेड़ा पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी हिनकोट थाना असकोट जिला पिथौरागढ़, को पीपली डोठा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल उ0नि0 मोहन बोहरा,का0 देवेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फोन पर अभद्र मैसेज, गाली गलौच तथा सोशल मीडिया के जरिये आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top