पिथौरागढ़

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बेहोश हुई महिला अभ्यर्थी को महिला कास्टेबल ने त्वरित एम्बुलेन्स की सहायता से पहुँचाया हॉस्पिटल

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त मानवीय कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है । उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी रस्सी कूद के दौरान अचानक गिर कर बेहोश हो गयी।

वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला कास्टेबल रमा गिरी द्वारा उक्त लड़की को गोद में उठाकर तुरन्त एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाया। उक्त अभ्यर्थी के परिजनों द्वारा पुलिस के मानवीय कार्य की प्रशंशा करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल के शौचालय की छत गिरने से छात्र की मौत 3 छात्र घायल

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top