पिथौरागढ़

ग्राम पंचायत गणकोट में खुली बैठक में गाँव के विकास पर हुई चर्चा

पिथौरागढ़– ब्लाक विण के ग्राम पंचायत गणकोट में आज ग्राम प्रधान नीरज कुमार गनकोटिया की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गाँधी जयंती पर गाँधी जी स्मृति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गये। बैठक में पंचायत में हुए कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आकांशा तिवारी ने विगत विर्तीय वर्षों में पंचायत में किये गए विकास कार्यों की ग्रामीणों को जानकारी दी और अगले विर्तीय वर्ष 2022-23 की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को पंचायत को मिलने वाले बजट को टाइड अनटाइड फंड के बारे में बताया ग्राम पंचायत में ऑनलाइन होने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी।

जल जीवन मिशन से सम्बंधित कार्यों पर चर्चा की गई और पेयजल की शुद्धता मापने के लिए ग्राम पंचायत से 5 महिलाओं को ट्रेनिंग देने की बात कहीं। वहीं ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण नाथ गोस्वामी ने पिछली विर्तीय वर्ष में किये गए विकास कार्यों की ग्रामीणों को जानकारी दी और अगले विर्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए मनरेगा कार्य योजना का चयन किया गया। बैठक में एएनएम ने कोरोना वेक्सिनेशन में छुटे व्यक्तियों को वेक्सिनेशन करने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती वैशाली ने बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी आकांशा तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण नाथ गोस्वामी, आशा कार्यकर्ती रेवती उपाध्याय, मनरेगा रोजगार सहायक सौरव, वार्ड सदस्य अनिता देवी, पवन कुमार, भुवन कुमार, अशोक राम,पूर्व प्रधान किशन राम, ए. एन. एम. मोहनी बड़वाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती वैशाली व समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

To Top