पिथौरागढ़

बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसकर उसकी हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना जाजरदेवल एवं SOG की संयुक्त टीम ने चन्द घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 26.11.2023 को चौकी वड्डा पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला माधवी चिलकोटी पत्नी स्व0 रमेश चंद्र चिलकोटी, निवासी वड्डा पिथौरागढ़ उम्र 65 वर्ष की हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर मामले की जाँच पड़ताल करते हुए मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला वर्तमान में दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रह रही थी, जो कुछ समय पूर्व ही अपने घर वड्डा आयी हुई थी। महिला की हत्या के सम्बन्ध में उसके भतीजे विशाल राज चिल्कोटी, निवासी- ग्राम सुवाकोट जिला पिथौरागढ़ द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि उनकी ताई के मकान में एक- डेढ़ माह पूर्व एक नेपाली व्यक्ति रुपिन्द्र रहता था शायद उसी ने मेरी ताई माधवी चिल्कोटी की हत्या की है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त रुपिन्द्र के विरुद्ध धारा- 302 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए । जिस पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना जाजरदेवल/ चौकी वड्डा एवं एस0ओ0जी0/साइबर/ सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई। 

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु जनपद की समस्त बैरियरों एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में सघन चैकिंग की गई तथा सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदि खंगालने के बाद गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए उक्त हत्या की घटना को अंजान देने वाले अभियुक्त रूपिन्द्र नाथ योगी पुत्र गोरख नाथ योगी, निवासी- ग्राम शेरू वॉर्ड नंबर 09 जिला मुगु, नेपाल उम्र 26 वर्ष, हाल निवासी वड्डा पिथौरागढ़ को झूलाघाट रोड किल्ल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 13940 रूपये नगद, एक सोने की अंगूठी व एसबीआई पासबुक व अन्य सामग्री बरामद हुई। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।   

पुलिस टीम में थाना जाजरदेवल उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी वड्डा,अपर उ0नि0 सुरेश ढेक, हेड का0 नैन सिंह,  SOG/सर्विलांस/ साइबर टीम में उप निरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल, हेड का0 हेम चन्द्र सिंह, हेड का0 अशोक बुदियाल, का0 आनन्द सिंह खनका, का0 कमल तुलेरा, का0 गोविन्द रौतेला, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका मौनी, का0 पंकज पंगरिया, का0 ध्रुव सिंह, का0 अरविंद कुमार, महिला का0 कल्पना टम्टा शामिल रहे।

To Top