पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस ने गुण्डा एक्ट के अभियुक्त को 06 माह के लिये किया जिला बदर

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 26.06.2022 को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के आदेश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष बेरीनाग, हेम चन्द्र तिवारी द्वारा धारा- 3 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की शर्तों  के अनुपालन में अभियुक्त जीवन कार्की पुत्र प्रेम सिंह कार्की निवासी- बेलकोट तहसील बेरीनाग हाल पता टी स्टेट बेरीनाग को जनपद पिथौरागढ़ की सीमा सेराघाट से जनपद अल्मोड़ा में भेजकर जिला बदर की कार्यवाही की गई। अभियुक्त को 06 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश ना करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  *पिथौरागढ़ कोरोना बुलेटिन 31 मई 2021*

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top