पिथौरागढ़

नागरिक कल्याण शिविर में एसएसबी ने ग्रामीणों को बांटे कृषि उपकरण

जनपद पिथौरागढ़ स्थित 55वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल एंचौली की सीमा चौकी सपतड़ी के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले सीमावर्ती गाँव तड़ीगाँव एवं ताकुला में बल मुख्यालय के आदेशानुसार द्वारा चलाये जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत उप कमांडेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में सीमा चौकी के जवानों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को कृषि कार्य में दैनिक उपयोग में लिए जाने वाले उपकरण फावड़ा,दाव,खुरपी और दराती वितरित कर सीमा क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया I इस अवसर पर सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी दत्त जोशी,नेपाल सिंह, के. तेज कुमार सहित सीमा चौकी के जवान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे I

यह भी पढ़ें 👉  थल पुलिस द्वारा ड्रग्स जागरूकता अभियान के तहत सी0एल0जी0 सदस्यों की गोष्ठी का किया गया आयोजन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top