पिथौरागढ़

एस0ओ0जी0 एवं थाना गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, फड़ से 62120/- रू भी किये बरामद

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जुआ, सट्टा खेलने खिलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 22.03.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही करते हुए कस्बा गंगोलीहाट में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 


फड़ से 01 गड्डी ताश व 62120/- रू भी बरामद किये गये। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 13 जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्वाड़ी तहसील गणाई जिला पिथौरागढ़,अमल राम पुत्र मोहन राम निवासी अग्रोन थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,बसन्त लाल शाह पुत्र चन्द्र लाल शाह निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,सुरेश सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,होशियार सिंह पुत्र देव सिंह निवासी हनेरा थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,त्रिलोचन पुत्र रमेश चन्द्र निवासी हाट थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़,चन्दन राम पुत्र बसन्त राम निवासी खेतीगाड़ा थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ पुलिस टीम में  सुमित पाण्डे- पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह-थाना गंगोलीहाट, उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डे- एस0ओ0जी0 प्रभारी, का0 राहुल रावत- थाना गंगोलीहाट, का0 भगवत सिंह- थाना गंगोलीहाट, का0 मनमोहन भण्डारी- एस0ओ0जी0, का0 भुवन पाण्डे- एस0ओ0जी0, का0 मनीष कुमार- एस0ओ0जी0, का0 संदीप चन्द- एस0ओ0जी0, का0 बृजेश नयाल- एस0ओ0जी0 मौजूद रहे।

To Top