पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के समस्त विकास खंडों में सुरक्षा जवानों ( 250 पद ) तथा सुरक्षा अधिकारी ( 50 पद )  की भर्ती शिविर

पिथौरागढ़: जिला सेवायोजन अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद पिथौरागढ़ के समस्त विकास खंडों में सुरक्षा जवानों ( 250 पद ) तथा सुरक्षा अधिकारी ( 50 पद )  की भर्ती शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जाना है, जिसमें पुरुष अभयार्थी ही पात्र होंगे।

उक्त भर्ती शिविर का आयोजन 14 जून, 2022 धारचूला में, 15 जून को मुंसियारी, 16 जून को डीडीहाट, 17 जून को बेरीनाग, 18 जून को गंगोलीहाट, 20 जून को कनालीच्छीना, 21 जून को मोनाकोट और 22 जून को बिण, पिथौरागढ़ आदि सभी स्थानों पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम दसवीं पास व आयु 21 से 35 वर्ष सुरक्षा जवान के लिए और स्नातक पास जिनकी आयु 21 से 37 वर्ष है, सुरक्षा अधिकारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास खण्ड स्तरीय भोजनमाता पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन

आवेदक की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 56 किलोग्राम होना आवश्यक है तथा चयनित अभ्यार्थियों को 12000 से ₹15000 प्रति माह वेतन 1 माह ट्रेनिंग के पश्चात दिया जाएगा। चयनित अभ्यार्थियों को 350 रुपये प्रोस्पेक्टस फीस जमा करना होगा तथा कोविड-19 नियमों के अनुरूप सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 74560 26599 और  63970 26599 पर संपर्क करें।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top