पिथौरागढ़

थाना अस्कोट पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में  न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में आज दिनाँक- 28.12.2021 को चौकी प्रभारी ओगला उ0नि0 सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त कैलाश राम पुत्र दीवान राम निवासी मझेड़ा थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को मझेड़ा अस्कोट से गिरफ्तार किया गया।


 तथा अभियुक्त आनन्द राम पुत्र प्रताप राम निवासी बगड़ीहाट थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ को बगड़ीहाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 सुरेश कम्बोज चौकी प्रभारी ओगला, कानि0 योगेश वर्मा, कानि0 मोहन भट्ट,हो0गा0 दीपक कापड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 12454 स्टूडेंट देंगे हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा सोमवार से परीक्षा शुरू

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top