पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्तियों के खाते में साढ़े तीन लाख रूपये कराये गये हैं वापस

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के कार्यभार सम्भालने के पाश्चात शेयर मार्केट/ ब्याज में पैसे लगाकर लोगों से पैसों की धोखाधड़ी करना व ऑनलाइन फ्रॉड/ साइबर क्राइम/ अश्लील मैसेज कर ब्लैकमेल करना आदि प्रकरणों में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विशेष रूचि लेते हुए पिछले एक वर्ष से अब तक कुल 66 मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं जिनमें लगभग 30 करोड़ की धोखाधड़ी की गयी है।


ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर अब तक कुल 51 अभियुक्तों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी से जागरूक रहने व सतर्क रहने की अपील की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को कोतवाली मुनस्यारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top