पिथौरागढ़

दर्दनाक सड़क हादसा पिथौरागढ़ थल मोटर मार्ग पर लेखघाटी के समीप एक टिप्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार दिनांक-24.03.2023 को डॉयल- 112 के माध्यम से थाना थल को सूचना मिली कि पिथौरागढ़- थल रोड पर लेकघाटी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार मय पुलिस टीम व रेस्क्यू उपकरणों के तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि एक टिप्पर वाहन संख्या- UK 05CA/0398 मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था।

पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई में उतरकर देखा तो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसमें वाहन चालक को काफी गम्भीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  चंडीगढ़ पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गिरधर सिंह बोरा को आज पिथौरागढ़ नगर में विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया

दुर्घटनास्थल पर एस0डी0आर0एफ0 टीम व स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे, जिनकी मदद से मृतक को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क पर लाया गया तथा पुलिस टीम द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया गया। उक्त वाहन पिथौरागढ़ से थल की तरफ आ रहा था तथा लेकघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। 

यह भी पढ़ें 👉  नरेंद्र बने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष फूल मालाओं से हुआ स्वागत

नाम/ पता मृतक: गोपाल राम पुत्र नैन राम, निवासी- लेलू वड्डा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top