पिथौरागढ़

बिना कागजात के अवैध रूप से खनन सामग्री (पत्थर) परिवहन करने पर चौकी चौकौड़ी पुलिस ने 01 पिकप वाहन किया सीज

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 26.06.2022 को उप निरीक्षक मनोज पाण्डे, चौकी प्रभारी चौकोड़ी द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग के दौरान चौकोड़ी से आगे कोटमन्या रोड पर एक पिकप वाहन संख्या- UK02CA-7401 को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक जगदीश कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी- चौकोड़ी पिथौरागढ़ द्वारा बिना कागजात के वाहन की क्षमता से अधिक पत्थर भरकर ले जाया जा रहा था, जिस पर उपरोक्त वाहन को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नागरिक कल्याण शिविर में एसएसबी ने ग्रामीणों को बांटे कृषि उपकरण

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top