पिथौरागढ़

नवागुन्तक जिलाधिकारी रीना जोशी ने सोमवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का किया कार्यभार ग्रहण

पिथौरागढ़ जिले की नवागुन्तक जिलाधिकारी रीना जोशी ने सोमवार को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला कोषागार समेत कलक्ट्रेट परिसर एवं जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों कार्मिकों से  जानकारी ली। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन सभागार में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों का परिचय देते हुए कौन से विभाग में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा कि सीमांत जिले की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है इस हेतु अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। नवागन्तुक जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जायेगी। 

विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता जनपद के विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के साथ ही उद्यान, पर्यटन एवं कृषि की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिये जाने के अतिरिक्त जनपद के गांवों को माॅडल विलेज के रूप में विकसित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top