पिथौरागढ़

मुनस्यारी निवासी शिवराज सिंह ने लहराया एनडीए की परीक्षा में परचम देश भर में हासिल किया पहला स्थान

पिथौरागढ़: सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ जिले के तहसील मुनस्यारी के ग्राम पंचायत क्वीरी जीमिया निवासी शिवराज सिंह पछाई पुत्र भगत सिंह ने एनडीए के परीक्षा परिणामों में ऑल इंडिया लेवल पर नंबर वन रैंक हासिल की है। जिसके बाद से उनके घर परिवार और निवास क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

जिला पंचायत सदस्य सरमोली जगत मर्तोलिया ने इस उपलब्धि पर शिवराज को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि शिवराज को ग्राम पंचायत में सम्मानित किया जाएगा। वहीं शिवराज सिंह पछाई के एनडीए में चयन के बाद सोशल मीडिया सहित उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 2 दिन प्रदेश के समस्त विद्यालयों एवं आँगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित

एनडीए परीक्षा में शिवराज सिंह ने सबसे हैं ज्यादा अंक हासिल कर ऑल इंडिया में पहली रैंक प्राप्त की है। शिवराज के पिता भगत सिंह पछाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धापा में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  थाना जाजरदेवल पुलिस ने जान से मारने की कोशिश करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

शिवराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल मुनस्यारी से तथा 12 वीं की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से प्राप्त की।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top