पिथौरागढ़

जौलजीबी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारबपुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन परवेज अली एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचूला नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये गये संघन चैकिंग अभियान के तहत आज दिनांक- 07.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी, अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा जौलजीबी बिजयसार पावर हाउस के पास से अभियुक्त मनोहर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी जमतड़ी थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 55 वर्ष को दो प्लास्टिक की जरिकिनों में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कानि0 महेश सिंह,कानि0 जगत सिंह अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉलेज छात्र संघ चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान दबंगई दिखाने वाले 05 आरोपियों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दिया 41(क) सी0आर0पी0सी0 का नोटिस

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top