पिथौरागढ़

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में नवदंपति ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पिथौरागढ़– बुधवार को नगर के उल्का मंदिर परिसर में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध दिनेश गुरुरानी की पहल पर नवदंपति योगेश और आकांक्षा ने परिणय पौधे का रोपण किया। इस दौरान नवदंपति ने गुरुरानी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का होना बेहद आवश्यक है। वर्तमान में पर्यावरण की सेहत लगातार खराब हो रही है।

अधिक से अधिक पौधरोपण कर ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर गुरुरानी लंबे समय से पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। विवाह, नामकरण, सेवानिवृत्त होने पर वे लोगों से पौधरोपण करवाते हैं और लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करने कार्य कर रहे हैं। यहां निरंजना गुरुरानी, हरीश जोशी, राजेश्वरी जोशी, सावित्री जोशी, देवेश जोशी, संजय जोशी, जगदीश उपाध्याय, हर सिंह, नरेंद्र थापा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस व एसएसबी 55 वीं वाहिनी द्वारा नेपाल के अधिकारियों के साथ की गई काउन्टर पार्ट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top