पिथौरागढ़

सब्जी उत्पादन का हब बनाने में जुटे सीमान्त के डिगौटी बेस निवासी हेमंत सिंह कार्की


कहते हैं कि जहां चाह है वही राह है. इस बानगी को सच साबित कर रहे हैं, सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के थल तहसील क्षेत्र के डिगौटी बेस निवासी हेमंत सिंह कार्की ने अपनी बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बना कर पहाड़ी सब्जी का उत्पादन कर अपनी खास पहचान बना रहे हैं. उन्होंने कहा की वो अपने गाँव के इलाके को सब्जियों के उत्पादन का बड़ा हब बनाना चाहते है। उन्होंने कहा वो अब परंपरागत खेती से हटकर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए सब्जी की खेती कर रहे हैं, कोरोना काल में आर्थिक क्षति की भरपाई कर खुद को फिर से खड़ा कर रहे हैं। हेमन्त ने कहा इस सीजन की सभी प्रकार की सब्जियां उनके द्वारा उगाई गयी है, अभी वह डिगौटी बेस पुलिया पर बैठकर अपनी सब्जी बेच रहे है। स्थानीय निवासी दीपक जोशी ने कहा उद्यान विभाग द्वारा उन्हें हेमन्त जैसे लोगों को हर संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए जिससे उनका मनोबल बढ़ता रहे, वो अपने कार्य को पूरी शिदत के साथ करते रहे, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेणा मिले कहीं न कहीं पलायन को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी के ग्राम तल्ला भदेली में एक दुकान नदी में समाई जिले में 27 मोटर मार्ग बंद खतरे की जद में आ रहे 23 परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top