पिथौरागढ़

सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को थाना गंगोलीहाट पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने साइबर/सर्विलांस की मदद से ग्रेटर नोएडा से पकड़कर, दिया 41(क)Crpc का नोटिस

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 24.02.2022 को लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी, कि लगभग एक वर्ष पूर्व एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से उन्हें कॉल आया, जिससे धीरे-धीरे उनकी बातें होने लगी तथा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी होने लगी। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश सिंह उर्फ उमेश खड़ायत बताया तथा स्वयं को लोहाघाट निवासी व वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करना बताया। मुकेश सिंह उपरोक्त द्वारा महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव बनाया गया तथा मना करने पर जान से मारने व महिला की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया में वॉयरल करने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकेश सिंह उपरोक्त के विरुद्ध धारा- 66 E/67 A IT Act/ 354(D)/ 506/509 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा साइबर/ सर्विलांस सैल की मदद से पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त उमेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी- ग्राम मझ पीपल पो0 मडलक तह0 लोहाघाट जिला चम्पावत को दिनाँक- 25.06.2022 को सुपर टैक इको विलेज वन, सैक्टर-01, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के चाय रोटी बार से पकड़कर उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को धारा- 41(क) Crpc का नोटिस तामील कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन 14 सितम्बर 2022

अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी कब्जे पुलिस लिया गया।पुलिस टीम में शामिल  उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह- चौकी प्रभारी पनार, का0 राजकुमार- एस0ओ0जी0, का0 राहुल रावत- थाना गंगोलीहाट, साइबर/ सर्विलांस टीम शामिल रही।

To Top