पिथौरागढ़

फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने दो पक्षों में हुए जमीन सम्बन्धी विवाद को सुलझाकर शिकायतकर्ता को वापस दिलाई उसकी जमीन

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट व जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा साइबर फ्रॉड तथा अन्य आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में शिकायतकर्ता दीपक वर्मा पुत्र श्री महेन्द्र लाल वर्मा, निवासी- पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस कार्यलाय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम बजेटी में उनकी लगभग 12 मुठ्ठी भूमि है, जिस पर उनके पड़ोसी द्वारा अवैध रुप से कब्जा किया हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त जमीन के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी करने के पश्चात शिकायतकर्ता को विपक्षी से उनकी जमीन वापस दिलाई गई। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्ति किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूट करने वाले नाबालिक किशोर को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने संरक्षण में लेकर भेजा बाल सुधार गृह, अन्य की तलाश जारी

एफ0एफ0यू0 टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल/एफ0एफ0यू0, हेड कानि0 अशोक कुमार-  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट कानि0 आनन्द सिंह राणा- फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top