पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ में दूरसंचार सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं 4जी सैचुरेशन परियोजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 4जी सैचुरेशन परियोजना के अंतर्गत जनपद में स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावरों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि कुल 93 टावरों में से 59 टावरों पर सेवा प्रारंभ हो चुकी है, जबकि कुछ स्थलों पर उपकरण स्थापना पूर्ण होने के बावजूद सेवा प्रारंभ नहीं हो पाई है। शेष स्थानों पर कार्य प्रगति पर है, जिनमें भूमि हस्तांतरण, विद्युत संयोजन एवं पहुंच मार्ग जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आपदा एवं आपात स्थिति में मानसिक स्वास्थ्य पर गोष्ठी आयोजित

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि लंबित स्थलों पर आ रही बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण, विद्युत कनेक्शन तथा पहुंच मार्ग से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

To Top