पिथौरागढ़

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जल जीवन मिशन समीक्षा की बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिला अधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ़ डॉ आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिशासी अभियंताओं को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें साथ ही अच्छादित ग्रामों में अधिक से अधिक कनेक्शन लगाने हेतु निर्देश दिए।


बैठक में जिला अधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजास्टर कंट्रोल रूम से सामजंस्य स्थापित कर शीघ्र लंबित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें व जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएचटीसी मैं एमआईएस कनेक्शन बढ़ाने के भी निर्देश दिए इसके साथ ही अच्छाछित ग्रामों में कनेक्शन की कमी को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराये जाने हेतु बनाये गये घेरे


 बैठक में गंगोलीहाट के अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन के बैठक में उपस्थित ना रहने पर जिलाधिकारी द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी के वेतन रोकने हेतु निर्देश संबंधितों को दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पिथौरागढ़ आर. एस. धर्मसत्तू अनूप पांडे, पीसी जोशी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top