पिथौरागढ़

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक

पिथौरागढ़ – राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रभावी तरीके काम करने के निर्देश दिए गए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में तंबाकू सेवन की बढती प्रवृत्ति समाज के लिए एक जटिल समस्या बनती जा रही है। उन्होंने लोगों को तंबाकू के दुषपरिणामों के प्रति जागरूक करने पर जोर देते हुए तम्बाकू की आदत छोडने के लिए प्रेरित करने की बात कही। 


जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद के सभी विद्यालयों में तंबाकू नियंत्रण के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री नही की जा रही है, इसका सर्टिफिकेट सभी प्रधानाचार्यो से लिया जाए। स्कूल एसेम्बली में छात्रों को अनिवार्य रूप से तंबाकू के गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करें। तंबाकू का सेवन करने वाले शिक्षकों को चिन्हित करते हुए विभागीय स्तर से जरूरी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 टीम ने 788 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए  और जमा धनराशि को जिले के निवर्तन पर रखा जाए, ताकि अच्छे कामों में इस धनराशि का सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और तंबाकू का त्याग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों और वीरांगनाओं का सम्मान समारोह


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, एसीएमओ डा.मर्तोलिया, सीओ पुलिस सुमित पांडेय, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर डा.मालती, जिला शिक्षा अधिकारी डीसी सती, राज्य कर अधिकारी एलएस राणा, श्रम अधिकारी दीपक कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top