पिथौरागढ़

कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती

पिथौरागढ़– आज दिनांक 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं एक बैठक की जिसमे उनके विचारों एवं किए गए  कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर की उपस्थिति में हुई बैठक में बताया गया की इंदिरा गाँधी देश की प्रथम और एक मात्र महिला प्रधानमंत्री है।

जिन्होंने निर्भीक और निडरता पूर्वक देश को विश्व के पटल में अलग तरीके से पेश किया। बताया गया की इंदिरा गाँधी ने देश में अनेक विकास के कार्यों को अमलीजामा पहुंचाया जिससे सभी को फायदा पहुंचा साथ ही साथ इंदिरा गांधी वह महिला थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके विश्व में भारत की ताकत को दर्शाने का कार्य किया।सभी वक्ताओं ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया और उनके सपनों के भारत को बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत 29 आवेदन पत्रों में से 23 लाभार्थियों के आवेदन हुए स्वीकृत

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,कमल सुंठा, नारायण कोहली,पवन मेहरा,मुकेश पंत,कपिल सौन,चंद्र शेखर मखोलिया,हीरा बिष्ट,रवींद्र बिष्ट,विक्रम लूंठी,केदार लूंठी,गिरीश भट,तिलक जोशी,सुभम बिष्ट,शिवम पंत,भुवन जोशी,राहुल खत्री,दिनेश बिष्ट,देवराज बेरी,भूपेश नगरकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top