पिथौरागढ़

बड़ी खबर: पिथौरागढ़ में पंचायत के रिक्त पदों में उप चुनाव की अधिसूचना जारी 3 दिसम्बर को होगा मतदान

चुनाव

पिथौरागढ़ : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी(पं०) रीना जोशी ने बताया कि जनपद में सदस्य व प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है।

निर्धारित समय सारणी के अनुसार उप निर्वाचन के अंतर्गत 21 एवं 22 नवंबर को पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने, 23 नवंबर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 24 नवंबर को पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 3 बजे तक नाम वापसी, 25 नवंबर को पूर्वान्ह 10 से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन, 3 दिसंबर को पूर्वाह्रन 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान एवं 5 दिसंबर को पूर्वाहन 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कार्य संपादित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ बनिक (गिन्नी बैण्ड) के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, थाना नाचनी पुलिस ने त्वरित पहुँचकर सभी घायलों को पहुँचाया हॉस्पीटल

जिलाधिकारी ने जनपद की उन ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतो जिनमें उप निर्वाचन कराए जा रहे हैं उनके प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी कर दी है। वही संबंधित क्षेत्रों हेतु निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 03 वाहन किये सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top