पिथौरागढ़

बड़ी खबर : पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना में 2 एसएसबी जवानों की मौत 

पिथौरागढ़ : पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 22.05.2022 को थल डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार संख्या UK07DT-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी।

जिसमें 11 बटालियन SSB डीडीहाट में तैनात ASI मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भारीगाँव बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष एवं HC MT वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून सवार थे। उक्त  दोनों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दस हजार के इनामी, मफरूर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना डीडीहाट पुलिस व SSB द्वारा शवों को डीडीहाट मोर्चरी लाया गया जहां SHO हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उपरोक्त दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित किया कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top