पिथौरागढ़

*80 करोड़ की लागत से बनी आंवलाघाट पेयजल योजना का तीसरा वेल सोमवार को शुरू हो गया है नगर में अब नौ एमएलडी पानी हर रोज पहुंचेगा।

पिथौरागढ़ – जनपद में 80 करोड़ की लागत से बनी आवलाघाट पेयजल योजना का आज तीसरा वेल शुरू हो गया है। आवलघाट लिफ्ट पेयजल योजना जो विगग 2 वर्ष में बनकर तैयार हुई थी। इस योजना में शुरुआती चरण में 2 वेल तैयार किये गए थे। जिससे नगर को 6 MLD पानी उपलब्ध हो रहा था। परन्तु नगर में 6 MLD पानी से शहर के कई  हिस्सों में पानी का संकट गहराया था।विधायक चंद्रा पंत ने बताया नगर में पेयजल की समस्या को देखते हुए तृतीय वेल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसका सफलतापूर्ण ट्रायल भी किया जा चुका है। विधायक ने बताया अभी तक इस योजना से पिथौरागढ़ को 6 एमएलडी पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, तृतीय वेल के आरम्भ होने से 3 एमएलडी पेजजल आपूर्ति अतिरिक्त हो पायेगी। इससे क्षेत्रवासियों को 9 एमएलडी पेयजल आपूर्ति दी जानी आरम्भ कर दी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी 5 पम्पिंग पेयजल योजनाओं के आरम्भ हो जाने से क्षेत्रवासियों को 12 एमएलडी जलापूर्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो पायेगा। विधायक ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ,पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम आरम्भ होने सेे पूर्व ही क्षेत्र की कई पेयजल की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके द्वारा जो प्रयास किये जा रहे है, उनमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी की अगुवाई में पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या का स्थायी हल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है, कि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का निस्तारण भी स्थायी रूप से किया जा सकें। चन्द्रा पन्त ने इस ओर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल पर भी तेजी से साथ कार्य किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो पायेगी।

 

 

 

 

 

 

To Top