पिथौरागढ़

मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गाँव में बीआरओ ने 72 घण्टे में पुल किया तैयार ग्रामीणों ने बीआरओ व जिलाधिकारी आंनद स्वरूप का आभार व्यक्त किया

मुनस्यारी– सीमान्त जनपद में मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गाँव के निकट गधेरे में पुल टूटने से ग्रामीणों को आवाजाही में खतरा बना हुआ था। क्षेत्र के जान हथेली में रख कर टूटे पुल से आवाजाही करने को मजबूर थे। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया ग्रामीणों द्वारा पुल की जानकारी मिलते ही  संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गयी।

बी.आर.ओ.ने 72 घंटे के भीतर नया पुल बनाकर आवाजाही सामान्य कर दिया है। मापांग में भी गोरी नदी के किनारे सुरक्षित पैदल मार्ग बनाकर जनता को राहत दी है। मुनस्यारी से 68 किमी दूर मिलम गांव को जोडने वाला पुल हिमपात से जनवरी में क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  112 की सूचना पर चौकी घाट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुई मोटरसाइकिल को चन्द घण्टों के अन्दर ही बरामद करते हुए सम्बन्धित वाहन स्वामी के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर लौटाई मुस्कान 

इस क्षेत्र में अप्रैल माह के बाद लोगो का माइग्रेशन के लिए आना जान शुरु हो जाता है। मिलम गांव के पास गधेरे में भारी हिमपात के बाद पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पुलिया से लोग जान हथेली में रखकर आर पार जा रहे थे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान जीएस पांगती ने जिपं सदस्य मर्तोलिया को इस समस्या के बारे में बताया।

मर्तोलिया ने बताया 16 जून के तड़के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, बी.आ.ओ.के ओसी को पत्र लिखकर इस समस्या के बारे में बताया। जिलाधिकारी आनंद स्वरुप के आदेश के बाद बी.आर.ओ. की नींद खुली। 72 घंटे में सुगम आवाजाही के लिए बी.आर.ओ.ने पुल बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रैकिंग: बागेश्वर उप चुनाव में 11 वें राउंड का अपडेट

मापांग में सड़क की कटिंग से पुराना रास्ता मोटर मार्ग में तब्दील हो रहा है। फिलहाल आने जाने के लिए मापांग में नदी किनारे बी.आर.ओ.ने रास्त बना दिया है। गोरी नदी में पानी बढ़ते ही यह रास्ता बंद हो जाएगा। इसलिए सड़क के ऊपर से पैदल यात्रा के लिए रास्ता बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग तथा बी.आर.ओ.की संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की गई है।

जिपं सदस्य मर्तोलिया ने बताया  बी.आर.ओ.के मापांग प्रभारी कैप्टन सेलवा कुमार तथा लोनिवि के सहायक अभियंता गोस्वामी से लगातार बात कर समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे कार्य की प्रगति ली जा रही है। मर्तोलिया ने बताया कि मल्ला जोहार क्षेत्र के 12 गांवो के लोग इससे प्रभावित हो रहे है। राशन आदि के ढुलान पर भी इसका असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज, प्री-क्वार्टर मुकाबले विशाल, रोहित, ललित, निशेष, अंश, मयंक, प्रियांशु एवं पारस ने जीते     

मर्तोलिया ने कहा कि 48 साल के जीवन में पहली बार जिले में एक संवेदनशील अधिकारी को देखा है। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से समस्याओ का हल निकल रहा है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियो ने जिलाधिकारी आनंद स्वरुप का आभार व्यक्त किया।

To Top