गंगोलीहाट

थाना गंगोलीहाट पुलिस ने दो वारण्टियों को किया गिरफ्तार


पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में  न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।


थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा न्यायालय से धारा- 13 जुआ अधिनियम एवं 188 भा.द.वि.व 51(B) आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में, वारण्टी 1.जीवन सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी- ग्राम – कुन्तोला, थाना- गंगोलीहाट, जनपद- पिथौरागढ़ उम्र -38 वर्ष, 2. राजकमल चन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी – हनेरा थाना- गंगोलीहाट जनपद -पिथौरागढ़, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी, कानि0 राहुल रावत, कानि0 प्रकाश चन्द्र, कानि0 संजू राम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को होने वाली परीक्षाओं को किया स्थगित आदेश जारी

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top